दरभंगा, फरवरी 28 -- दरभंगा। पवित्र माह रमजान के दूसरे जुमे पर शुक्रवार को शहर की मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही रोजेदार नमाज की तैयारी में जुटे रहे। जुमे की नमाज के समय मस्जिदों के भीतर व बाहर तक नमाजियों की कतारें नजर आईं। पूरे शहर में रौनक और धार्मिक माहौल देखने को मिला। लहेरियासराय स्थित बाकरगंज जामा मस्जिद में नमाजियों की सबसे अधिक भीड़ देखी गई। इसके अलावा मौलागंज, किलाघाट, रहमगंज, करमगंज और दरभंगा टावर चौक की मस्जिदों में भी रोजेदारों की अच्छी-खासी उपस्थिति रही। नमाजियों ने पूरी खशू-खुजुअ (विनम्रता) के साथ जुमे की नमाज अदा की और अल्लाह से अमन-चैन, तरक्की और समाज में भाईचारे की दुआ मांगी। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मस्जिदों के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि नमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.