गाजीपुर, फरवरी 27 -- गाजीपुर। जिले में मुकद्दस माह-ए-रमजान के दूसरे जुमे पर मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। जमानिया के कस्बा बाजार स्थित शाही जामा मस्जिद में हजारों नमाजियों ने जुमे की नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। इमाम हाफिज तौहीद रजा ने तकरीर में कहा कि रमजान नेकी कमाने और गुनाहों से तौबा का महीना है। उन्होंने अपील की कि रोजा, नमाज, जकात और सदका-ए-फित्र के जरिए जरूरतमंदों की मदद करें ताकि आसपास कोई भूखा न रहे। मस्जिद के सेक्रेटरी मौलाना तनवीर रजा ने बताया कि सदका-ए-फित्र रमजान में ही अदा करना बेहतर है। दिलदारनगर नगर और ग्रामीण इलाकों की मस्जिदों में भी नमाजियों की खचाखच भीड़ रही। कारी इमरान ने कहा कि रमजान तीन अशरों-रहमत, मगफिरत और निजात-में बंटा है, और दूसरे अशरे में अल्लाह बंदों की मगफिरत फरमाता है...