अररिया, फरवरी 28 -- जोकीहाट, (एस)। रहमतों और बरकतों के मुकद्दस महीने रमजानुल मुबारक का दूसरा जुमा प्रखंड क्षेत्र में पूरे अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गयी। शुक्रवार को जोकीहाट की विभिन्न जामा मस्जिदों सहित ग्रामीण इलाकों की मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ देखी गई। मस्जिदों में गूंजी तक़दीर और दुआएं दोपहर का वक्त होते ही अकीदतमंदों का हुजूम मस्जिदों की ओर उमड़ पड़ा। जोकीहाट जामा मस्जिद समेत अन्य प्रमुख मस्जिदों में तिल धरने की जगह नहीं बची, जिसके चलते कई जगहों पर लोगों ने मस्जिद के सहन और छतों पर नमाज अदा की। नमाज के बाद बारगाहे इलाही में हाथ उठाकर मुल्क की सलामती, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए खास दुआएं मांगी गईं। नमाज से पहले खुतबा देते हुए मस्जिदों के इमामों ने रमजान के महीने की फजीलत और इसकी अहमियत पर विस्तार से रोशनी डालते हुए कहा यह...