बाराबंकी, फरवरी 27 -- बाराबंकी। पवित्र माह रमजान के दूसरे शुक्रवार को शहर से लेकर कस्बा देवा शरीफ, सआदतगंज, जैदपुर, सिद्वौर, सुबेहा, बेलहरा, कुर्सी, रामनगर, मसौली, देवीगंज सहित कई इलाकों में मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। जुमे की नमाज के लिए मस्जिदों में सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। वजूखानों की साफ-सफाई और अतिरिक्त इंतजाम किए गए थे। नमाज पढ़ने के बाद मस्जिद के बाहर मौजूद लोगों को जकात व सदका दिया बाटा गया। रोजेदारों ने दिनभर का रोजा रखने के बाद मगरिब की अजान होते ही खजूर, फल, शरबत और विभिन्न पकवानों के साथ रोजा खोला गया। कई स्थानों पर सामूहिक इफ्तार का आयोजन भी किया गया, इसके बाद नमाज अदा की और मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं मांगीं। जुमे के दिन तरावीह के बाद बाजारों में खरीदारी करने वालों की खासी भीड़ रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.