बागपत, फरवरी 27 -- बागपत। माह-ए-रमजान के दूसरे जुमे को मस्जिदों में विशेष नमाज अदा कर अमन चैन व खुशहाली की कामना की। सुबह से ही नमाजियों के द्वारा मस्जिदों की साफ सफाई की गई। इस दौरान मस्जिदों में काफी रौनक नजर आई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अलर्ट रही। इस महीने में इबादतों का अधिक सवाब होने के कारण बच्चों में भी इसका उत्साह दिखाई दिया। बड़े तो बड़े बच्चों ने भी रोजा रखकर नमाज अदा की। जिलेभर की मस्जिदों में बच्चे भी नई पौशाक पहन खुदा की इबादत में सर झूकाएं और खुशहाली की दुआ मांगी। रमजान के दूसरे जुमे पर मस्जिदों में रोजे के साथ नमाज की अहमियत पर चर्चा की गई। मोमिनों ने अल्लाह की इबादत में सिर झुकाए और गुनाहों की माफी मांगी गई। मस्जिदों में आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा रौनक नजर आई। बड़ों के साथ बड़ी संख्या में बच्चों ने भी नमाज पढ़ी। मुफ्ती शाह आल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.