धनबाद, फरवरी 28 -- माह-ए-रमजान के दूसरे जुमे की नमाज सभी मस्जिदों में अकीदत और एहतराम के साथ शुक्रवार को अदा की गई। शहर के सभी मस्जिद नमाजियों से भरा रहा। लोग अपने कामकाज छोड़कर मस्जिद पहुंचे और जुमे की नमाज अदा की। शहर की पुराना बाजार जामा मस्जिद, नया बाजार स्थित ईदगाह मोती मस्जिद, यतीमखाना मस्जिद, नूरी मस्जिद वासेपुर, नया बाजार, वासेपुर जब्बार मस्जिद, स्टेशन रोड सबिली मस्जिद, सहित शहर की सभी मस्जिद में नमाजियों भीड़ उमड़ी। इससे पहले इमाम ने खुतबा के दौरान तकरीर की। उन्होंने रमजान की फजीलत बयान की। इमाम ने कहा कि यह महीना सिर्फ नेकियां कमाने का है। रोजा का सवाब अल्लाह खुद देता है। रोजा हर बालिग, मोमिन, मर्द और औरत पर फर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.