बेगुसराय, फरवरी 27 -- नावकोठी, निज संवाददाता। पवित्र माह रमजान के दूसरे शुक्रवार (जुमे) को क्षेत्र की मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्र के मस्जिदों नावकोठी, हसनपुर बागर, छतौना, वृन्दावन, पहसारा,खैरवन,सैदपुर, विष्णुपुर, देवपुरा,समसा में सुबह से ही रोजेदारों में खास उत्साह देखा गया। जुमे की नमाज अदा करने के लिए लोग समय से पहले ही मस्जिद पहुंचने लगे, जिससे मस्जिद परिसर खचाखच भर गया। नावकोठी जामा मस्जिद के इमाम मौलाना असगर ने रमजान की बरकत, रोजे की अहमियत और आपसी भाईचारे पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना इबादत, सब्र और इंसानियत का पैगाम देता है। इस दौरान अल्लाह की रहमत और मगफिरत की दुआ की जाती है। नमाज के बाद देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी सौहार्द की दुआ मांगी गई। जुमे की नमाज को लेकर मस्जिदों में विशेष साफ-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.