भदोही, फरवरी 28 -- भदोही, संवाददाता। मुकद्दस रमजान माह के पहले दूसरे जुमा को मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ रही। रोजेदारों ने रोजे से रह कर जुमे की नमाज अदा की साथ ही रात में विशेष तरावीह की नमाज भी अदा किया गया। उधर, सुरक्षा को लेकर मस्जिदों के आसपास पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था। जुमे की नमाज में पेश इमाम ने रोजे के महत्व पर चर्चा की और लोगों को बताया कि रोजा शरीर के लिए फायदेमंद है। इस दौरान मुल्क और कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई। 19 फरवरी को पहला रोजा रखा गया था। जबकि 20 फरवरी को पहला जुमा दूसरे ही दिन पड़ गया था। 27 फरवरी को दूसरा जुमा रहा। ऐसे में रोजेदारों में उत्साह नजर आया। शुक्रवार को मौसम ने भी साथ दिया। पूरे दिन पछुआ हवा संग अच्छी धूप रही। शहर की विभिन्न मस्जिदों में पेश इमाम ने अपनी तकरीर में कहा कि अल्लाह के बताए...