कटिहार, फरवरी 28 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि पाक महीने रमजान के दूसरे जुमा पर शुक्रवार को शहर पूरी तरह इबादत के रंग में रंगा नजर आया। सुबह से ही रोजेदारों में खास उत्साह दिखा और दोपहर होते-होते मस्जिदों की ओर बढ़ते कदमों ने आस्था का नज़ारा पेश कर दिया। शहर के मंगल बाजार स्थित बड़ी जामा मस्जिद और छोटी जामा मस्जिद में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। जुमा की नमाज से पहले मस्जिदों में खुतबा हुआ, जिसमें रोजे की अहमियत, सब्र, इंसानियत और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। इमामों ने रमजान को आत्मसंयम और आत्मशुद्धि का महीना बताते हुए समाज में अमन-चैन और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। नमाज के बाद रोजेदारों ने मुल्क की तरक्की, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। मस्जिद परिसरों में रहा विशेष इंतजाम भीड़ को देखते हुए मस्जिद परिसरों में विशेष इंतजाम किए ...