अररिया, फरवरी 28 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। रमजान उल मुबारक का दूसरे जुमा (शुक्रवार) पर शहर की मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसे देखते हुए घनी आबादी वाले इलाकों की मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज से पहले इमामों ने जकात-फितरा के बारे में तकरीरें कीं। मुल्क में अमन,भाईचारगी और खुशहाली के साथ मजहबी मुकामात की हिफाजत के लिए दुआएं की गईं। रमजान की शुरुआत के बाद दूसरे जुमा में मस्जिदों में नमाजियों की तादाद बहुत ज्यादा हो गई। शहर की बड़ी मस्जिद, जुम्मन चौक,आलम टोला, पोखर बस्ती, कादरी मोहल्ला, सहित रामपुर, सिमराहा,परवाहा ,खवासपुर आदि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों में नमाज़ अदा की। मस्जिद के इमामों ने खुतबे से पहले तकरीरों में रमजान के दौरान जकात, फितरा (दान) करने, गरीबों और खासतौर से पड़ोसियों की मदद करने...