बगहा, मार्च 6 -- बेतिया,। रमजान माह के तीसरे जुम्मे के अवसर पर नगर के मस्जिदों में और उसके आसपास काफी भीड़ देखी गई। बेतिया के प्रसिद्ध जंगी मस्जिद से जुड़ी सभी सड़क नमाजियों की उपस्थित से खचाखच भरी रही। जंगी मस्जिद के अलावा उज्जैन टोला, महाटोला, छावनी तथा नया टोला सहित अन्य जगहों पर भी नमाजियों की उपस्थिति देखी गई। जंगी मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए बारी-बारी से मुस्लिम संप्रदाय के लोग पहुंचते रहे। यहां की सड़क पर कई बार जाम की स्थिति बनी रही। सड़क जाम को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के जवान सक्रिय रहे। रोजेदारों ने पूरे एहतराम और अकीदत के साथ नमाज अदा कर मुल्क और अमन-चैन की दुआ मांगी। जंगी मस्जिद के आसपास लगी सामग्रियों के स्टॉल पर अलग-अलग सामग्रियों की बिक्री की गई। खाने-पीने की सामग्रियों में तरह-तरह के बिस्कुट, नमकीन, खजूर, रोस्टेड मूंगफली के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.