बेगुसराय, मार्च 6 -- नावकोठी, निज संवाददाता। पवित्र रमजान माह के तीसरे जुम्मा के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र की मस्जिदों में रोजेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। रमजान के मौके पर जुम्मे की नमाज में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। जुम्मे की नमाज के दौरान नावकोठी, हसनपुर बागर, सैदपुर, विष्णुपुर, समसा, पहसारा, रजाकपुर, खैरबन, छतौना, वृन्दावन आदि मस्जिदों में इबादत का खास माहौल रहा। नमाजियों ने अल्लाह से मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। कई जगहों पर मस्जिद परिसर में भी नमाजियों की कतारें लगी रहीं। रमजान के जुम्मे का इस्लाम धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। इसी कारण तीसरे जुम्मा पर बड़ी संख्या में रोजेदार नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में पहुंचे। क्षेत्र की प्रमुख मस्जिदों में नमाज को लेकर विशेष व्यवस्था की गई थी। मस्जिद कमेटियों की ओर से स...