लखीसराय, मार्च 7 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुस्लिम समाज के सबसे बड़े त्योहार ईद के पूर्व एक माह चलने वाले पवित्र रमजान माह के तीसरे जुमे पर शहर की मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए रोजेदारों की भारी भीड़ देखी गई। शहर के नया बाजार पचना रोड स्थित जामा मस्जिद, पुरानी बाजार स्थित छोटी दरगाह, प्रभात चौक स्थित बड़ी दरगाह एवं इंग्लिश मोहल्ला स्थित मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों में खास उत्साह देखा गया। शहर की इन सभी चार प्रमुख मस्जिद में नमाज के समय काफी संख्या में लोग एकत्रित होकर अल्लाह का इबादत किया। नमाज अदा करने के लिए दोपहर के निर्धारित समय 1:15 बजे से पहले ही लोग मस्जिद पहुंचने लगे थे। मस्जिद परिसर में नमाजियों की लंबी कतारें दिखाई देखी गई। नमाज में शामिल होने वालों में छह वर्ष के म...