बिजनौर, मार्च 6 -- पवित्र रमजान माह के तीसरे जुमे पर शुक्रवार को शहर की जामा मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मस्जिदों में नमाजियों की रौनक दिखाई देने लगी थी। रोजेदार बड़ी संख्या में मस्जिदों में पहुंचे और जुमे की नमाज अदा कर मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआएं मांगीं। शहर, कस्बों और देहात क्षेत्र की जामा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। इस दौरान मस्जिदों में उलेमा ने रमजान के दूसरे अशरे की फजीलत बयान करते हुए लोगों को नेक रास्ते पर चलने और जरूरतमंदों की मदद करने की नसीहत दी।नमाज से पहले चाहशीरी जामा मस्जिद के इमाम मौलाना वरीस अहमद ने खिताब करते हुए कहा कि रमजान का दूसरा अशरा मगफिरत का कहलाता है। यह गुनाहों से माफी का दौर है, जो 11वें रोजे से 20वें रोजे तक चलता है। उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.