इटावा औरैया, मार्च 6 -- पवित्र माह रमजान के तीसरे जुमे पर नगर के मोहल्ला लुधपुरा समेत विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए रोजेदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तेज धूप के बावजूद अकीदतमंदों ने मस्जिदों के भीतर, छतों और सुरक्षित स्थानों पर कतारबद्ध होकर नमाज अदा की तथा देश में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ मांगी। मोहल्ला लुधपुरा स्थित मस्जिद में हाफिज हाजी इमाम मोहम्मद सईद आलम अशरफी करहलवी ने तकरीर करते हुए रमजान की फजीलत और इबादत की अहमियत पर रोशनी डाली। उन्होंने रोजेदारों को सब्र रखने, इबादत में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और जरूरतमंदों की मदद करने की नसीहत दी। इमाम ने कहा कि रमजान का महीना रहमत और मगफिरत का महीना है, इसलिए मुसलमानों को गुनाहों से तौबा कर अल्लाह से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने लोगों से सदका, जकात और फितरा समय पर अदा कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.