दुमका, मार्च 6 -- दुमका, प्रतिनिधि। रमजान के तीसरे जुमे की नमाज शुक्रवार को मस्जिदों में अदा की गई। जुमे की नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ मस्जिदों में लगी रही। शहर की सभी मस्जिदों में समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की और अल्ला-ताला से शहर में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की। जुमे की नमाज अदा करने वालों में सबसे अधिक भीड़ जामा मस्जिद में लगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...