लातेहार, मार्च 7 -- लातेहार, हिटी। माहे रमजान की तीसरे जुम्मा के लिए जिला मुख्यालय समेत सभी मस्जिदो में नमाजियों की भीड़ उमड़ी। मुसलमानों का पवित्र महीना रमजान के तीसरे जुम्मे की नमाज अदा की गई। शहर के अंबाकोठी स्थित जामा मस्जिद के इमाम मो शोयब रज्जा ने कहा इस माहे रमजान के महीने को तीन भागों में बांटा गया है। उधर पवित्र रमजान माह के तीसरे जुमे के मौके पर शुक्रवार को चंदवा क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने जुमे की नमाज अदा की। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों में खासा उत्साह और श्रद्धा देखने को मिला। नमाज के दौरान रोजेदारों ने अल्लाह की इबादत करते हुए अपने गुनाहों की माफी मांगी और देश-दुनिया में अमन, शांति और भाईचारे के लिए दुआ की। चंदवा मेन रोड स्थित मदीना मस्जिद, जामा मस्जिद और फातमा मस्जिद समेत आसपास की सभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.