रुडकी, मार्च 6 -- कलियर, संवाददाता। रमजान के तीसरे जुमे की नमाज शहर और देहात की मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई। नमाजियों की मौजूदगी से मस्जिदों में अलग ही रौनक देखने को मिली। लोगों ने नमाज अदा कर गुनाहों की मगफिरत और देश में अमन-चैन व खुशहाली के लिए दुआ मांगी। रमजान-उल-मुबारक के तीसरे जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। कलियर दरगाह की साबरी जामा मस्जिद, मरकज वाली उमर मस्जिद, मदीना मस्जिद, हुसैनिया मस्जिद समेत आसपास के देहात क्षेत्रों की मस्जिदों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद देश में खुशहाली और अमन-चैन के लिए दुआ कराई गई। नमाज से पहले उलेमाओं ने रमजान की बरकतों, रोजा, जकात और फितरे की फजीलत बयान की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.