मोतिहारी, मार्च 6 -- मोतिहारी ,मोतिहारी संवाददाता। रमजान को लेकर शुक्रवार को नगर के सभी मस्जिदों में तीसरे जुमे की नमाज अता की गयी। इसको लेकर शहर की जामा मस्जिद समेत अन्य सभी मस्जिदों में आवश्यक तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गयी थी। रमजान के पाक महीने में इबादतों का सिलसिला चल रहा है। रोजेदार पूरी आस्था के साथ रोजे, नमाज और कुरान की तिलावत कर रहे हैं। अदा की गयी जुमे की नमाज : तीसरे जुमे की विशेष नमाज मेन रोड स्थित जामा मस्जिद, नकछेद टोला मस्जिद, अगरवा मस्जिद, मेन रोड स्थित छोटी मस्जिद, खुदानगर मस्जिद व बंजरिया मस्जिद सहित नगर के अन्य मस्जिदों में अता की गयी। मौके पर रोजेदारों ने नगर के मस्जिदों में हजारों की संख्या में नमाज अता कर मुल्क में खुशहाली व अमन -चैन के लिए दुआ की। वहीं ज्ञानबाबू चौक स्थित शिया जामा मस्जिद में भी रोजेदारों ने रमज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.