मुजफ्फर नगर, मार्च 13 -- पवित्र रमजान माह के चौथे जुमे के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में रोजेदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अल्लाह की इबादत कर अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। शहर के खालापार स्थित मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में रोजेदार पहुंचे। यहां मस्जिद के इमाम ने नमाज अदा कराई। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों को रमजान की अहमियत के बारे में बताया गया। खुतबे में कहा गया कि रमजान का महीना इबादत, सब्र और रहमत का महीना है। इस दौरान अल्लाह की बंदगी के साथ-साथ जरूरतमंदों की मदद करने और आपसी भाईचारा बनाए रखने का भी संदेश दिया जाता है। नमाज के दौरान रोजेदारों ने अपने परिवार, समाज और देश की तरक्की के लिए दुआ की। मस्जिद में नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर...