बेगुसराय, मार्च 13 -- चेरियाबरियारपुर। पवित्र माह रमजान के चौथे जुमा के अवसर पर मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सिउरी, मंझौल, पबड़ा, कमला, मेहदाशाहपुर, चेरियाबरियारपुर, करोड़, खांजहांपुर, श्रीपुर, परमानंदपुर, बसही, सकरबासा सहित अन्य पंचायतों में रोजेदार नमाजियों की भीड़ मस्जिदों में देखी गई। मेहदाशाहपुर जामे मस्जिद के इमाम हाफिज सदरे आलम ने कुरान व हदीस की रौशनी में पवित्र माह रमजान के फजाइल व बरकात पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। बताया गया है कि यह रमज़ान का आखिरी अशरा है जिसमें अल्लाह रब्बुल इज्जत रोजेदारों को तमाम गुनाहों से मग्फिरत फ़रमा देता है। बशर्ते कि रोजा अल्लाह की रजामंदी और खुश्नुदी के लिए रखा गया हो तथा अपने गुनाहों पर शर्मिन्दा होकर तौबा करते हुए मग्फिरत की दुआ मांगी गई हो। उन्होंने बताया इस आखिरी अशरे की ताक रातों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.