भागलपुर, मार्च 21 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता प्रखंड में ईद का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा। थाना रोड के अफरोज आलम ने बताया कि रोजेदारों को रमजान में की गई इबादतों का रब की तरफ से ईदी के रूप में मिलने वाले तोहफे का इंतजार है। ईद के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों, ईदगाह मैदान में नमाज अदा करते हैं। एक दूसरे को गले लगाकर ईद मुबारक करते हैं। उन्होंने बताया कि रमजान के आखरी शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की गई। ईद की खरीदारी को लेकर बाजारों में सरगर्मी बनी रही। ईद की नमाज को लेकर मस्जिद और ईदगाह मैदान में खास तैयारी की गई है। वहीं प्रशिक्षु आईपीएस एएसपी सह थानाध्यक्ष सायम रजा ने बताया कि चिह्नित जगह पर पुलिस पदाधिकारी के साथ महिला व पुरुष पुलिस बल की तैनाती रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.