महाराजगंज, मार्च 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। रमजान महीना आधा पूरा हो चुका है। दूसरा असरा चल रहा है। ऐसे में खरीददारी के लिए बाजार अपने रंग में पूरी तरह से रंग गया है। ईद के लिए किसी को कपड़ा लेना है तो किसी को नयी चूड़ियां, तो वहीं बच्चों में इस बार पठानी सूट व अलिगढ़िया शेरवानी को लेकर जबरजस्त धूम है। इस बार औरतों के लिए बाजार में खास तौर पर तैयार फरशी और प्लाजो सेट, काटन फैब्रिक, जरकन सूट, कोटी की कुर्तियां, डेनिम कुर्तियां, प्लाजो, पटियाला सूट व अलग अलग डिजाइन में गुजराती लेगिंग उपलब्ध है। बच्चों की नजरें बाजार में चाइनीज कुर्ता, जीन्स कुर्ता पर ही टिक रही है तो लड़कियां अफगानी बेबी सूट, सरारा, फरारा, स्टेट कुर्ती, पंजाबी सूट, डेनिम स्कर्ट को पसंद कर रही हैं। आगामी अलविदा व ईद पर घरों को सजाने के लिए सिल्क के पर्दे, नेट के पर्दे, ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.