लातेहार, मार्च 6 -- बेतला प्रतिनिधि । पाक ए माह रमजान की तीसरी जुमा आज है।जुमे की नमाज अदा करने के लिए क्षेत्र के मस्जिदों में आज अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ेगी।इधर जामा मस्जिद बेतला के इमाम मौलाना महताब ने कहा कि 15 वर्ष की आयु के सभी मुस्लिम बच्चे-बच्चियों को रोजा रखना और खुदा की इबादत करना फर्ज है। क्योंकि इस बेहद खास महीने में रोजा रख की गई इबादत सीधे अल्लाह पाक को कबूल होता है और वे रोजेदारों और उनके पूर्वजों के सभी गुनाहों को बख्शते हुए उनपर रहमत की बारिश करते हैं। यही वजह है कि खासकर रमजान माह के हरेक जुमे के दिन मस्जिदों में अकीदतमंदों की सबसे अधिक भीड़ देखने को मिलती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...