बलरामपुर, फरवरी 17 -- गैड़ास बुजुर्ग, संवाददाता। रहमत, मगफिरत और निजात का मुकद्दस महीना रमजान आने वाला है। चांद दिखने के साथ ही अकीदतमंदों में खास उत्साह देखा जा रहा है। इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना रमजान 29 या 30 दिनों का होता है। यदि 18 फरवरी को चांद दिखाई देता है तो पहला रोजा 19 फरवरी से शुरू होगा, अन्यथा 20 फरवरी से रोजे रखे जाएंगे। रमजान की तैयारी को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दुकानों पर सेंवई, खजूर, ड्राई फ्रूट्स, चिप्स, पापड़, दातून और अन्य किराना सामान का पर्याप्त स्टॉक पहुंच चुका है। रोजेदार दिनभर रोजा रखने के बाद शाम को इफ्तार करते हैं, जिसमें खजूर, फल, शर्बत और विभिन्न पकवान शामिल होते हैं। व्यापारी भी इस पवित्र महीने को देखते हुए विशेष तैयारियों में जुटे हैं। इस्लामी मान्यता के अनुसार रमजान को तीन अशरों (दस-दस दिनों के...