किशनगंज, मार्च 21 -- टेढ़ागाछ, एक संवाददाता। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में माह-ए-रमजान के आखिरी जुमे, अलविदा जुमा, के मौके पर सभी जामा मस्जिदों में शुक्रवार को खास रौनक देखने को मिली। फुलवाड़िया जामा मस्जिद , मटियारी, झाला सहित अन्य मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही लोग साफ-सुथरे कपड़ों में मस्जिदों की ओर जाते नजर आए, जिससे पूरा माहौल इबादत और आस्था से भर गया। इमाम साहब ने खुतबा में रमजान की अहमियत और इंसानियत का संदेश दिया। नमाज अदा करने के बाद सभी ने मुल्क और दुनिया में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे के लिए दुआ मांगी। इस अवसर पर लोगों के बीच आपसी मेल-मिलाप और एकता का भी सुंदर नजारा देखने को मिला, जिससे वातावरण पूरी तरह धार्मिक और आध्यात्मिक बना रहा। नमाज अदा करने से पूर्व फुलबरिया में गंगा जमुनी तहजीब की अनूठी मिशाल पेश करते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.