फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 19 -- फर्रुखाबाद। मुकद्दस रमजान का पहला रोजा मुकम्मल हो गया है। बेहद सब्र शुक्र के साथ शाम को रोजा इफ्तार किया गया और खुदा के सामने हाथ फैलाकर दुआएं की गई। पहले रोजे के दिन मस्जिदों में रौनक देखते ही बनी। लगभग सभी मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ रही। शाम को मस्जिदों में घर घर से रोजेदारों के लिए इफ्तारी भेजी गई। रमजान के मुबारक महीने के आगाज के साथ ही पहला अशरा भी शुरू हो गया है। रमजान का पहला अशरा रहमत का अशरा होता है। इस अशरे में खुदा रहमत भेज रहा है। इसलिए रहमत के तलबगार सभी इबादत करने में लगे हुए हैं। रोजेदार रोजा रख कर इबादत करने में लगे हुए हैं। मस्जिदों से लेकर घरों में कुरान की आयतें सुनाई दे रही हैं। सुबह 4 बजते ही लोग उठ जाते हैं, और रोजा रखने की तैयारियां शुरू हो रही हैं। सहरी करने के बाद रोजेदार इबादत मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.