हमीरपुर, फरवरी 28 -- हमीरपुर, संवाददाता।मुकद्दस रमजान माह का पहला अशरा रहमत का मुकम्मल हो गया है। दसवें रोजे का इफ्तार करके रोजेदारों ने खुदा का शुक्र अदा किया। कल रविवार को 11वें रोजे से रमजान के मगफिरत के दूसरे अशरे में दाखिल होगा। इसके साथ ही ईद की तैयारियां भी जोर पकड़ने लगी हैं। मौदहा के शहर इमाम मौलाना करामत उल्ला ने बताया कि रमज़ानुल मुबारक का पहला अशरा रहमत वाला होता है जो मुक्कमल हो गया है और दूसरा अशरा मगफिरत वाले की शुरुआत हो चुकी है। रमज़ान अल्लाह की रहमत, बख्शिश व मगफिरत का महीना है। वो लोग खुशकिस्मत हैं जिन्होंने इस मुबारक व मुकद्दस महीने में रोज़ा और इबादत के जरिए अल्लाह को राजी कर लिया। दूसरे अशरे के बाद 21वें रोजे से अंतिम अशरा जहन्नुम की आग से महफूज करने का शुरू होता है। इस अशरे में रोजेदार मस्जिदों में एतिकॉफ में बैठकर इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.