शामली, फरवरी 27 -- पाक माह रमजान के दूसरे जुमा की नमाज नगर व क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में अदा की गई। क्षेत्र की प्रमुख मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली। नमाज से पूर्व मस्जिदों में साफ-सफाई और विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे अकीदतमंदों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जुमे की नमाज से पहले खानका मे मौलाना हुजैफा ने रमजान की फजीलत पर विस्तार से बयान दिया। उन्होंने रोजे की अहमियत बताते हुए कहा कि रमजान का महीना सब्र, इबादत और आपसी भाईचारे का पैगाम देता है। इस महीने में नेक कामों का सवाब कई गुना बढ़ जाता है, इसलिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा इबादत और जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। मौलाना ने जुम्मे के दिन की अहमियत पर भी रोशनी डाली और बताया कि जुम्मा मुसलमानों के लिए बेहद खास दिन है। इस दिन इबादत और दुआ का विशे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.