उरई, फरवरी 27 -- कोंच। कोंच नगर में माह-ए-रमजान के दूसरे जुमे की नमाज शुक्रवार दोपहर हुई। प्रमुख मस्जिदों-मस्जिद कुरैशियान, मस्जिद मंसूरान, मस्जिद काजियान, मस्जिद जीनतुल इस्लाम, आस्ताना-ए-कलंदरिया मरकज, जामा मस्जिद व तकिया खुर्रमशाह समेत अन्य इबादतगाहों में नमाजियों ने शिरकत की। जुमे की नमाज के दौरान हाफिजों और इमामों ने रोजे की फजीलत बयान करते हुए लोगों को तकवा, सब्र और भाईचारे का पैगाम दिया। नमाज के बाद अकीदतमंदों ने गुनाहों से तौबा करते हुए मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए खास दुआएं मांगीं। इमामों ने अपनी तकरीरों में ईद- उल-फितर से पहले सदका-ए-फित्र अदा करने की ताकीद की और कहा कि जरूरतमंदों व गरीबों को त्योहार की खुशियों में जरूर शामिल करें, ताकि समाज में बराबरी और इंसानियत का पैगाम मजबूत हो। आज़ाद नगर स्थित जामा मस्जिद में ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.