भभुआ, फरवरी 18 -- शहर के बाजार में खरीद करने के लिए महिला-पुरुषों की जुटी भीड़ कुरान की तिलावत, नमाज की पाबंदी और इबादत का दौर हुआ शुरू (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। रमजान का चांद नजर आते ही बुधवार से शहर व गांव की मस्जिदों में तरावीह शुरू हो गई। लोग एक-दूसरे को फोन कर इसकी जानकारी देने लगे। हालांकि अकीदतमंद घरों की छत पर चढ़कर चांद का दीदार करने के लिए बेताब दिख रहे थे। असलम अंसारी व सनी अंसारी ने बताया कि मस्जिदों में 20 रकात तरावीह शुरू कर दिया गया, जिसे अकीदतमंद पूरी तल्लीनता से सुन रहे हैं। इसके साथ ही कुरान की तिलावत, नमाज की पाबंदी, जकात, सदका, अल्लाह का जिक्र, रोजा खुलवाने, इबादत का दौर भी शुरू हो गया। हाफिज अकबर अली ने बतायाि क अल्लाह का शुक्र व एहसान है कि एक बार फिर रमजान उल मुबारक का महीना नसीब हुआ। टोपी, जेनमाज, खजूर, लच्...