जमशेदपुर, फरवरी 18 -- पवित्र रमजान माह की शुरुआत को लेकर उत्साह का माहौल है। शहर में बुधवार 18 फ़रवरी की शाम रमजान का चांद देखे जाने की कवायद की जा रही है। विभिन्न मस्जिदों और कमेटियों के लोग चांद की तस्दीक के लिए आसमान पर नजर बनाए हुए हैं।इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, चांद दिखने के साथ ही रमजान की शुरुआत मानी जाती है। यदि आज चांद दिखाई देता है तो रात से ही तरावीह की नमाज अदा की जाएगी और अगले दिन पहला रोजा रखा जाएगा।शहर की प्रमुख मस्जिदों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वुजूखानों की सफाई, रोशनी की व्यवस्था और नमाजियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। उलेमा ने लोगों से आपसी भाईचारे और अमन-शांति बनाए रखने की अपील की है।रमजान को इबादत, रोजा, जकात और सब्र का महीना माना जाता है। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह सहरी के बाद रोजा रखते हैं और शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.