संभल, फरवरी 19 -- रमजान का चांद बुधवार को नजर आ गया। पहला रोजा गुरुवार को होगा। चांद नजर आते ही बाजारों और मस्जिदों की रौनक बढ़ गई। चांद का एलान होते ही लोग रमजान की तैयारियों में जुट गए। ईशा की नमाज के बाद मस्जिदों में तरावीह का दौर भी शुरू हो गया। चांद कमेटी की बैठक मदरसा अजमल उल उलूम में हुई जहां चांद देखा गया और बकायदा उसकी तस्दीक की गई। इसके बाद मुफ़्ती रियाज उल हक कासमी ने रमजान शुरू होने का एलान किया। बताया गया कि जामा मस्जिद 28 दिन की तरावीह में कुरान पढ़ा जाएगा। मस्जिदों में 21 से 28 रमजान तक तरावीह की नमाज में कुरान होगा वही कुछ जगहों पर ईशा की नमाज के बाद 5 दिनों से 10,15 दिनों में पूरी कुरान पढ़ी जाएगी। वहीं तरावीह में पूरे तीस दिनों में कुरान पढ़ी जाती है। रमजान के आगाज के मौके पर लोगों ने देर रात तक बाजारों में खरीदारी की। साथ...