बरेली, मार्च 3 -- आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बयान जारी कर कहा कि अच्छा मुसलमान वही है, जिसके हाथ, पैर और जुबान से किसी को तकलीफ न पहुंचे। उन्होंने कहा कि होली के दिन मुसलमान अनावश्यक रूप से 3-4 घंटे तक सड़कों और गलियों में न निकलें। अगर जरूरी काम से बाहर जाना पड़े तो एहतियात बरतें। यदि कोई बच्चा या नासमझ व्यक्ति रंग डाल दे तो उससे न उलझे। ऐसे रंगों से कपड़ा नापाक नहीं होता। दूसरे समाज से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि रोजेदार और हिजाब पहनी महिलाओं पर रंग न डालें। अपने बच्चों को भी त्योहारों के पारस्परिक सम्मान की सीख दें और रमजान का आदर करें। मौलाना ने कहा कि यदि कोई विवाद हो तो तुरंत प्रशासन या अपने बड़ों को सूचना दें। शरारती तत्वों से सतर्क रहने की जरूरत है, जो दो मजहब के भाईचारे क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.