संभल, फरवरी 25 -- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक सीता रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। जिसमें रमजान के महीने व होली पर प्रशासन से विभिन्न व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की गयी । बैठक में व्यापारियों साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने, जाम की स्थिति से निजात दिलाने, पुलिस व द्वारा मुख्य चौराहों और भीड़ -भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल की तैनाती करने, पेयजल आपूर्ति सुचारु रखने, होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने की मांग की। अध्यक्षता प्रेम ग्रोवर ने की व संचालन प्रभात कृष्ण ने किया। इस दौरान युवा जिला अध्यक्ष सागर गुप्ता, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष शाह आलम मंसूरी, उमेश वाष्र्णेय, सौरभ अग्रवाल, मोहित सक्सेना, अविनाश रस्तोगी, सचिन शर्मा, दीपक कुमार आदि व्यापारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.