बरेली, फरवरी 28 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में रमजान और होली के त्योहार को लेकर आपसी सौहार्द और भाईचारे का माहौल बनाए रखने की अपील की गई है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन ने संयुक्त रूप से पड़ रहे रमजान और होली को देखते हुए लोगों से अमन सुकून और आपसी सम्मान बनाए रखने की अपील की है। मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि अच्छा मुसलमान वही है, जिससे किसी को कोई तकलीफ न पहुंचे। उन्होंने विशेष रूप से मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में नमाज का वक्त दोपहर ढाई बजे करने की अपील की, ताकि होली के जुलूस और नमाज के समय में टकराव की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि रमजान इबादत, सब्र और इंसानियत का महीना है। वहीं होली आपसी प्रेम और सद्भाव का पर्व है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.