सहारनपुर, मार्च 8 -- सहारनपुर। ईदगाह पर ईद की नमाज की व्यवस्थाओं को लेकर भी पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल पार्षद टिंकू अरोडा के नेतृत्व में ईदगाह प्रबंधन के साथ नगरायुक्त से मिला। ईद-उल-फितर का पर्व निकट होने के कारण ईदगाह परिसर और आसपास साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा अंबाला रोड स्थित नाले से ईदगाह के बाहर पानी जमा होने की समस्या के समाधान की मांग की गई। इस दौरान ईदगाह के मैनेजर शाहिद जुबेरी (नर्सरी वाले) भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल में पार्षद हाजी नूर आलम, नदीम अंसारी, इमरान सैफी, नितिन जाटव, रजीव अन्नू, फहाद सलीम, हैदर राहुफ, सोनू और लक्की जाटव आदि रहे। उधर, पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर के नेतृत्व में महापौर डॉ. अजय कुमार और नगरायुक्त शिपू गिरि से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने शहर तथा नगर निगम में शामिल 32 गांवो...