रमजान उल मुबारक का चांद देखने की अपील
कानपुर, फरवरी 17 -- कानपुर। रमजान उल मुबारक का चांद बुधवार को देखा जाएगा। अगर चांद नजर आता है तो पहला रोजा गुरुवार को और तरावीह की शुरुआत बुधवार से हो जाएगी। शहर काजी हाफिज अब्दुल कुद्दूस हादी ने कहा कि मुसलमान बुधवार को चांद देखने का एहतिमाम (व्यवस्था) करें। चांद दिखने पर इन मोबाइल नंबरों 9839684289, 9839319928, 9918310595, 6306791325 पर सत्यापन (तस्दीक) करें। शहर काजी मुफ्ती साकिब अदीब मिस्बाही, शहर काजी हाफिज मामूर अहमद मजाहिरी, शहर काजी डॉ. यूनुस रजा, शहर काजी मौलाना मुश्ताक अहमद मुशाहिदी और हुसैनी फेडरेशन के प्रवक्ता डॉ. जुल्फिकार अली रिजवी ने चांद देखने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.