सहारनपुर, मार्च 2 -- नगर के मोहल्ला छत्ता स्थित एक स्कूल में पढ़ी गई तरावीह में सुनाया जा रहा कलाम-ए-पाक दसवीं शब में पूरा हो गया। बीती रात कलाम पाक पूरा होने पर नगर की जामा मस्जिद के इमाम हजरत मौलाना मोहम्मद ओसामा सिद्दीकी ने कुरान पाक की फजीलत ब्यान करते हुए कहा कि कुरान करीम की तिलावत करना, पढ़ना-पढ़ाना और उसका सीखना और सिखाना बहुत बड़ा सवाब का काम है। उन्होंने कहा कि रमजान इबादत, मगफिरत व बरकतवाला महीना है। उन्होंने कहा कि अल्लाह और उसके नबी के बताए रास्ते पर चलकर दुनिया और आखिरत दोनों संवरते हैं। उपस्थित लोगों ने अल्लाह से अपने गुनाहों से तौबा किए जाने की दुआ के साथ-साथ मुल्क की तरक्की, आपसी भाईचारा कायम करने और अमन सकून कायम रखने की अल्लाह से दुआ की। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक अनवार खान, प्रधानाचार्य शाहनवाज खान, सरफराज खान, डा. उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.