हजारीबाग, फरवरी 18 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । माहे रमजान गुरुवार से शुरू हो जाएगा। इसको लेकर शहर में दुकानें सजने लगी है। शाम के समय मुख्य बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ देखी जा रही है। ठेला व छोटे दुकानदारों ने इफ्तार सामग्री के विशेष स्टॉल सजा लिए हैं। रोज़ेदारों में उत्साह का माहौल है और घरों में सेहरी-इफ्तार की तैयारी जोरों पर है। शहर के जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में तरावीह नमाज़ के लिए साफ-सफाई की गई है। सेहरी और इफ्तार के समय पानी व बिजली बाधित न हो, इसके लिए स्थानीय स्तर पर क्या इंतज़ाम किया गया है। इसकी जानकारी नगर निगम ने नहीं दी है।‌ गोला बाजार में खजूर, सेवई, फल और शरबत की मांग है। किराना दुकानों पर आटा, बेसन, चना, तेल और मसालों की खरीदारी की जा रही है। रमजान 2026 की आहट के साथ ही बाजारों में रौनक काफ...