शाहजहांपुर, फरवरी 26 -- उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा रमजान के दौरान 16 फरवरी से 20 मार्च तक वार्षिक अवकाश घोषित किए जाने के बाद भी जिले के कई मान्यता प्राप्त मदरसे संचालित हो रहे हैं। परिषद के स्पष्ट निर्देश के बावजूद नगर सहित तिलहर, कटरा, जलालाबाद, कांट, सिंधौली और पुवायां क्षेत्रों में कक्षाएं चलने की जानकारी सामने आई है। परिषद कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि निर्धारित अवधि में सभी मान्यता प्राप्त मदरसे पूर्ण रूप से बंद रहेंगे और किसी भी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधि नहीं होगी। इसके बाद भी कुछ मदरसा प्रबंधक अवकाश सूची की अनदेखी कर नियमित रूप से शिक्षण कार्य करा रहे हैं।स्थानीय स्तर पर इस मामले में निगरानी की कमी भी सामने आ रही है। आरोप है कि परिषद के आदेश के पालन को लेकर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे प्रबंधकों के हौ...