नवादा, मार्च 7 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुसलमानों के मुकद्दस माह रमजान के तीसरे शुक्रवार पर जुमे की सामूहिक नमाज हुई। हजारों की संख्या में मुसलमानों ने नमाज अदा की। माह-ए-रमजान के तीसरे जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज में उलमा और इमामों ने शब ए कद्र, एतकाफ, फितरे और जकात की अहमियत बयां की। जिले के हर शहरी और ग्रामीण मस्जिद में बड़े अकीदत और एहतराम के साथ नमाज अदा की गई। मस्जिदों के बाहर और छतों पर भी नमाजी नमाज पढ़ते नजर आए। इंतजामिया कमेटियों को टेंट की भी व्यवस्था करनी पड़ी। नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन, खुशहाली की दुआ कराई गई। पेश इमाम व आलिमों ने रमजान की अहमियत, दूसरे अशरे की फजीलत, शब ए कद्र, एतकाफ, जकात, फितरे पर तकरीर की। कई जगाहों पर नमाज पढ़ने के लिए लोगों की इतनी भीड़ मस्जिदों में उमड़ पड़ी कि लोगों ने धूप में भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.