मुरादाबाद, फरवरी 25 -- मुरादाबाद। मुकद्दस रमजान के महीने में नमाज-ए-तरावीह के दौरान कुरान मुकम्मल का सिलसिल शुरू हो गया है। बुधवार को सातवें रोजे व आठवीं तरावीह में शहर में कई स्थानों पर कुरान मुकम्मल हुआ। बुधवार को रोजेदारों ने इबादत कर अल्लाह से अपने गुनाहों की तौबा की। रमजान के महीने में रोजा के साथ-साथ नमाज-ए-तरावीह भी अदा की जाती है। जिसमें हाफिज रोजाना कुरान के पारे सुनाते हैं। वैसे तो तरावीह की नमाज रमाजान के पूरे महीने पढ़ी जाती है, लेकिन जो लोग काम के सिलसिल में शहर से बाहर जाते और नौकरी पेशा लोगों के लिए पांच से दस दिन तक की तरावीह भी पढ़ाई जाती है। इसी क्रम में शहर की जिगर कालोनी स्थित फिरासत खान के आवास पर नमाज-ए-तरावीह में कुरान मुकम्मल हो गया। यहां हाफिज अब्दुल बासित रोजाना चार पारे सुना रहे थे। जबकि हाफिज बरकतुल्लाह खान साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.