मऊ, मार्च 19 -- मऊ। गुरुवार को ईद का चांद नजर आया तो शुक्रवार को ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाएगा। बुधवार को साउदी अरब में ईद का चांद नजर नहीं आया और वहां गुरुवार को ईद का चांद नजर आने की संभावना है, जिसके हिसाब से भारत में शुक्रवार को ईद का चांद नजर आ सकता है। ईद को लेकर बुधवार से ही तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। शाही कटरा के मौलाना इफ़्तिख़ार अहमद का कहना है कि गुरुवार को रमजान का 29 वां रोज़ा है। सभी लोग चांद देखने का एहतेमाम करें। अगर गुरुवार को चांद नज़र आया तो शुक्रवार को ईद मनाई जाएगी। अगर नहीं दिखा तो शुक्रवार को चांद देखकर शनिवार को ईद मनाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...