मऊ, मार्च 11 -- मऊ, संवाददाता। रमजान के महीने में इस बार पांच जुमे पड़ रहे हैं, जिसे लेकर अलविदा की नमाज को लेकर लोगों के बीच चर्चा बनी हुई है। मौलानाओं का कहना है कि इस वर्ष रमजान के महीने में पांच जुमे जरूर हैं, लेकिन पांचवा जुमा 30वें रोजे के दिन पड़ रहा है। ऐसे में परंपरा के अनुसार चौथे जुमे को ही अलविदा की नमाज़ अदा की जाएगी। इस्लामी परंपरा के अनुसार रमजान के आखिरी जुमे को अलविदा की नमाज अदा की जाती है। चूंकि इस बार पांचवां जुमा 30वें रोजे को पड़ रहा है, इसलिए यदि गुरुवार को 29वें रोज़े को चांद दिखाई दे जाता है तो अगले दिन जुमे को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसी स्थिति में पांचवां जुमा रमजान का आखिरी जुमा नहीं रह जाएगा।रमजान पाक के महीने में इस बार पांच जुमे पड़ने के कारण अलविदा की नमाज को लेकर अलग स्थिति बन रही है। इस साल रमज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.