सहारनपुर, मार्च 2 -- रमजान की मुकद्दस रातों में जिलेभर की मस्जिदों में पूरी दुनिया में अमन कायम रहने की दुआओं का सिलसिला जारी है। तरावीह और इशा की नमाज के बाद रोजेदारों ने हाथ उठाकर जंग और जुल्म से निजात की दुआ की। दुआओं के दौरान लोगों की आंखें भी नम नजर आईं। महानगर की जामा मस्जिद सहित विभिन्न मोहल्लों की मस्जिदों में देर रात तक इबादत का सिलसिला चलता रहा। नमाज के बाद इमामों ने खास दुआ कराई, जिसमें ईरान की सलामती, लोगों की हिफाजत और दुनिया भर में शांति के साथ अपने मुल्क की तरक्की, भाईचारे और आपसी सौहार्द की भी कामना की गई। रोजेदारों ने कहा कि रमजान सब्र, रहमत और इंसानियत का महीना है, इसलिए इस पवित्र समय में अमन की दुआ करना हम सबकी जिम्मेदारी है। मस्जिदों में मौजूद बुजुर्गों ने युवाओं को नफरत से दूर रहने और मोहब्बत का पैगाम फैलाने की सीख दी...