मुजफ्फर नगर, फरवरी 27 -- रमजान माह के दूसरे जुमे पर हजारों रोजेदारों ने शहर की प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा की। दोपहर एक बजे से लेकर दो बजे तक मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ने लगी थी। दोपहर तक मस्जिदों के आसपास रौनक देखने को मिली। इस दौरान रोजेदारों ने मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था रही। शहरी क्षेत्र में पुलिस कर्मियों ने पैदल मार्च कर लोगों से शांति की अपील की। शुक्रवार को रमजान माह के दूसरे जुमे को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया, जबकि प्रमुख मस्जिदों के आसपास यातायात को नियंत्रित करते हुए सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था रही। मस्जिदों में शांतिपूर्वक नमाज अदा की गई। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.