मऊ, मार्च 6 -- मऊ, संवाददाता। पाक माह रमजान के तीसरे जुमे की नमाज शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच अदा की गई। इस दौरान सभी धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उच्चाधिकारी विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर गहतना के साथ जांच-पड़ताल की। मुस्लिम भाइयों ने रमजान माह के तीसरे जुमे की नमाज के दौरान अमन और शांति के लिए दुआख्वानी की। माह-ए-रमजान को लेकर मुस्लिम भाइयों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। शुक्रवार को माह रमजान के तीसरे जुमे की नमाज को लेकर बच्चों, बुजुर्गों, युवाओं समेत सभी लोगों में उत्साह दिखाई दिया। मुस्लिम भाइयों ने शुक्रवार की भोर में सहरी करके रोजा रखा। रमजान के इस पवित्र महीने में मस्जिदों में नमाजियों की तादाद काफी अधिक रही। अलग-अलग निर्धारित समय पर रोजेदारों ने मस्जिदों में पांच वक्त की नमाज अदा किया।...