मऊ, मार्च 2 -- मऊ, संवाददाता। पाक माह रमजान के दौरान शहर समेत ग्रामीण अंचलों की मस्जिदों से दुआओं की सदाएं गूंज रही हैं। इबादत और रूहानी माहौल ने पूरे शहर को एक अलग ही रंग में रंग दिया है। मस्जिदों में उठते हाथ और अल्लाह की बारगाह में की जा रही दुआएं सौहार्द,भाईचारे का पैगाम दे रही हैं। सुबह सेहरी के वक्त ही घरों में रौनक शुरू होने के बाद दिनभर रोजेदार सब्र और परहेज के साथ रोजा रख रहे हैं। जैसे ही शाम ढलती है और अजान की आवाज बुलंद होती है, रोजेदार इफ्तार के लिए मस्जिदों का रुख करते नजर आ रहे हैं। खजूर और पानी से रोजा खोलने के बाद मग़रिब की नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में नमाजियों की कतारें यह बता रही हैं कि इबादत के इस महीने की कितनी अहमियत है। रमजान में इबादत, तिलावत-ए-कुरआन और दुआओं का खास एहतमाम किया जा रहा है। लोग जकात और सदका देकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.