मऊ, मार्च 7 -- मऊ, संवाददाता। ईद आने में अब एक पखवारा की भी समय नहीं बचा है। ईद को लेकर बाजार सज गए हैं। ईद पर पहनने के लिए लखनवी कुर्ते और चूड़ीदार पाजाम की खूब डिमांड है। लखनवी कुर्तों के बीच पठानी सूट के भी कम खरीदार नहीं हैं उसकी भी खूब बिक्री हो रहा है। ईद एक ऐसा त्योहार है जिसमें अमीर हो या गरीब हर कोई नया कपड़ा अपनी हैसियत के हिसाब से जरूर पहनता है। ईद के दिन सुबह में विशेष नमाज अदा करनी होती है इससे अधिकांश लोग कुर्ता-पाजामा, पठानी सूट ही पहनते हैं। ईद का बाजार चढ़ने लगा है। कम समय होने की वजह से खरीदारी जोरों पर है। शहर में कुर्तों-पाजामों की दुकानें सजी हैं। शो रूम से लेकर फूटपाथ तक पर कुर्ता-पाजामा की बिक्री हो रही है। लखनवी कुर्ता के साथ चूड़ीदार पाजामा की डिमांड इस बार अधिक है। अधिकांश खास कर युवा लखनवी कुर्ता के साथ चूड़ीदार...